सरोमाहात्म्ये 19 वसिष्ठापवाहतीर्थ की उत्पत्ति का वर्णन

मनुष्य नित्य मनोभिलपित फल प्राप्त करता है। (३६)

वहाँ यायात ( ययाति का तीर्थ ) नाम से सुविख्यात तीर्थ है। वहाँ यज्ञ करने वाले के लिये नदी ने मधु बहाया था। (३७)

उसमे भक्तिपूर्वक स्नान करने से मनुष्य समस्त पापों से मुक्त हो जाता है एव उसे अश्वमेध यज्ञ का फल प्राप्त होता है। (३८)

हे द्विजो । वहीं मधुस्रव नामक पवित्र तीर्थ है। उसमे भक्तिपूर्वक स्नान कर मनुष्य को मधु द्वारा पितरों का तर्पण करना चाहिये। (३९)

वहीं पर वसिष्ठोदाइ नामक सुन्दर महान् तीर्थ है। उसमें भक्तिपूर्वक स्नान करने वाला वासिष्ठ लोक प्राप्त परता है। (४०)

श्रीदामनपुराय के सरोमाहात्म्य में अट्ठारहवाँ अध्याय समाप्त ॥१८॥

ऋषियों ने पूछा-वसिष्ठापवाह कैसे हुआ ? उस श्रेष्ठ सरिता ने उन ऋपि को क्यों प्रतिवाहित किया ? (१)

लोमहर्पण ने कहा-राजर्षि विश्वामित्र एव महात्मा वसिष्ठ में तप स्पर्धा के कारण महान् पैर उत्पन्न

हुआ।

वसिष्ठ का आश्रम स्थाणुतीर्थ मे था। उसको पश्चिम दिशा में बुद्धिमान विश्वामिन का आश्रम था । (३)

जहाँ देवाधिदेव भगवान स्थाणु (शिप) ने यक्ष करने

के उपरान्त सरस्वती की पूजा कर लिङ्गाकार सरस्वती की स्थापना की थी। वहीं वसिष्ठ घोर तपस्या में सलग्न थे।

उनकी तपस्या से विश्वामित्र हीन हो गये। उन्होंने सरस्वती को बुलाकर यह वचन कहा-तुम मुनिश्रेष्ठ वसिष्ठ को अपने वेग से लाओ। मैं उन दिजश्रेष्ठ को निसन्देह यहाँ मागा। यह सुनकर वह महानदी व्यथित हो गई। (६-७)

उस प्रकार व्यथित एव कम्पित होती हुई उस महानदी को देखकर युद्ध विश्वामित्र ने कहा-वसिष्ठ को शीघ्र लाओ। (८)

तदनन्तर श्रेष्ठ सरिता ने मुनिश्रेष्ठ वसिष्ठ के पास जाकर उनसे विश्वामित्र के उस वचन को रोते हुए कहा । उन्होंने तप किया से कृश एव अतिशय शोक समन्वित श्रेष्ठ सरिता से कहा-विश्वामित्र के यहाँ मुझे ले चलो । उन दयालु के उस वचन को सुनकर उस सरिता ने जल के प्रवाह द्वारा उन्हें उस स्थान से प्रवाहित कर दिया । (१०-११)

किनारे से ले जाये जाने के कारण बह रहे मिनावरुण के पुत्र (वसिष्ठ ऋषि) देवी सरस्वती की स्तुति करने लगे- (१२)

हे सरस्वती आप ब्रह्मा के सरोवर से निकली है। आपने अपने उत्तम जल से समस्त जगत् को व्याप्त किया (१३)

आपही आसाशगामी देवी धनकर मेघों मे जल की सृष्टि करती है । आप ही समस्त जलों के रूप में वर्तमान है। आप से हम लाग अध्ययन करते है। (१४)

आप ही पुष्टि, धृति, कीर्ति, सिद्धि, कान्ति, क्षमा, स्वधा, स्वाहा तथा वाणी है। समस्त ससार आपका ही वशवर्ती है। (१५)

आप ही समस्त प्राणियों में वाणी रूप से स्थित है। उनके द्वारा इस प्रकार स्तुता भगरती सरस्वती उस विष को मुख पूर्वक विश्वामित्र के आश्रम में ले गई एव खिन्नता पूर्वक उन मुनि को विश्वामिन के लिये निवेदित किया। (१६-१७)

सरस्वती द्वारा वसिष्ठ को लाया गया देखकर कुद्ध विश्वा मित्र उन्हें मारने के लिए शस्त्र खोजने लगे। (१८)

उन्हें कुद्ध हुआ देख ब्रह्महत्या के भय से भीत नदी गाधिपुन को पहिचत कर दोनों के वाक्य का पालन करती हुई उन वसिष्ठ को जल मे बहा ले गई। (१९)

तदनन्तर ऋपिप्रवर पसिष्ठ को (यहाया गया) देसकर क्रोध से रक्त नेनों वाले महातपस्वी विश्वामित्र ने कहा- (२०)

हे श्रेष्टनदी । क्योंकि तुम मुमे यचित कर चली गई हो अत हे कल्याणी । तुम श्रेष्ठ राक्षसों से सयुक्त होकर शोणित (२१)

तदनन्तर बुद्धिमान् विश्वामित्र से शाप पार सरस्वती ने एक वर्ष तक रक्त से मिश्रिति जल का वहन क्यिा । (२२)

तदुपरान्त सरस्वती को देखकर ऋपि, देवता गन्धव एवं अप्सरायें अत्यन्त दुखित हुए। (२३)

उस पवित्र श्रेष्ठ तीर्थ में रधिर बहने लगा। इससे वहाँ भूत, पिशाच एकत्रित हो गये । (२५)

वे सभी रक्त का पान करते हुए यहाँ सुसपूर्वक रहने लगे। इससे अत्यन्त तृप्त, सुखी एव विगतज्वर होकर वे इस प्रकार नाचने एव हंसने लगे मानो उन्होंने स्वर्ग को जीत लिया हो। (२५)

कुछ समय बीतने पर तपोधन ऋपि लोग तीर्थ याना देह सरस्वती के तट पर पहुंचे। घोर राक्षसों द्वारा पान की जाती हुई महानदी सरस्वती को देखकर उसकी रक्षा के लिए चे उत्कृष्ट यत्न करने लगे। (२७)

महाभाग एव महाव्रती वे सभी रेग एक साथ श्रेष्ठ नदी को बुलाकर यह वचन बोले- (२८)

हे श्रेष्ठनदी । म सुनकर जानना चाहते हैं कि यह हद क्यों शोणित से पूर्ण है ? (२९)

तदनन्तर उसने विश्वामिन के समस्त कमों का वर्णन किया।तदुपरान्त प्रसन्न हुये मुनि लोगसरस्वती में पवित्र जल वाली तथा सर्वपापों की नाशिनी अस्णा नदी को लाये। सरस्वती के जल को (इस प्रकार शुद्ध हुआ) देखकर राक्षस बहुत दुखित हुए। वे दोनतापूर्वक सभी मुनियों से बार वार कहने लगे- (३०-३१)

हम सभी निरन्तर क्षुधित एव धर्महीन रहते हैं। यह स्वेच्छा का परिणाम नहीं है कि हम पापकारी बने हुए है, अपितु आप लोगों की अकृपाएव पापकों से हमारा पक्ष बढ़त्ता रहता है क्योंकि हम सभी ब्रह्मराक्षस (३२-३३)

इसी प्रकार विकृत कर्मों के कारण ब्राह्मणों से ट्रेप करने वाले वैश्य, शूद्र एवं क्षत्रिय भी राक्षस हो जाते

है। (३४)

पापयुक्त स्त्रियों के योनिदोष से हमारी इस सन्तति की वृद्धि होती रहती है। यह सनातनी गति है। (३५)

आप लोग समस्त लोकों के उद्धार करने में समर्थ है। उनकी बात सुनकर सतप्त हो रहे कृपाशील मुनियों ने परस्पर परामर्श कर कहा-छींक तथा कीट के ससर्ग से दूपित, उच्छिष्ट भोजन, केशयुक्त, तिरस्कृत एव श्वासवायु से दूषितअन्न राक्षसों का भाग होता है। (३६-३८)

अत इस बात को जानकर विद्वान् पुरुप इस प्रकार के अन्न को त्याग दे । इस प्रकार का अन्न साने याला राक्षसों का भाग खाता है। (३६)

उन तपोधन ऋपियों ने उस तीर्थ को शुद्धकर उन राक्षसों की मुक्ति के लिए वहाँ एक सङ्गम की रचना की। (४०)

अरुणा और सरस्वती के लोक विख्यात सगम में तीन रातों तक उपवास पूर्वक स्नान करने वाला समस्त पापों से मुक्त हो जाता है। (४१)

घोर कलियुग आने पर तथा अधर्म का प्रसार होने पर मनुष्य अरुणा के सगम में स्नान करने पर मुक्ति प्राप्त करता है। (४२)

तदनन्तर वे सभी राक्षस स्नान करने से पाप-रहित होकर दिव्य माला तथा वन्न धारण कर स्वर्ग में स्थान प्राप्त (४३)