वामन महा पुराण
देवी की पुनस्स्पति के विषय में प्रश्न, अन्य महिष द्वारा पीडित देवों का विष्णु के समीप, कुरुक्षेत्र निर्माण वर्णन के प्रसङ्ग में सवरण एवं तपती का वृत्तान्त
उछलने लगा। वे भी मृटु तथा कोमल चरणों से भीगे मृग-धर्म के सदृश उसरा मर्दन करने लगी। (४७)
देवी द्वारा मर्दन किया जाता हुआ पर्वताकार पल्यान् पद (महिपामुर) यहीन हो गया। तदनन्तर (देवी ने) शूल से उसका कण्ठ काट दिया। उससे (कटे कठ से) एक सड्गधारी पुरुष निकला। (४८)
उसके निकलते ही (देवी में) उसके हृदय पर चरण से भाघात कर और क्रोध से उसके यालों को पकड़कर श्रेष्ठ तलवार से उसका शिर काट डाला। उस समय दैत्यों की सेना दाहापार करने लगी।
२८
नारद ने कहा-६ प्रह्मवेत्ताओं में श्रेष्ठ पुलस्त्य! सम्प्रति देवी फी उत्पत्ति मुझसे पुन विस्तार पूर्वक कहिये । मुझे महान कुतूहल है।
चण्ड, मुण्ड, मय, तार और असिलोमा आदि भय से कातराक्ष होकर तथा भवानी के प्रमयों द्वारा प्रताडित होने पर भयार्त होकर पाताल में प्रविष्ट हो गये। (५०)
हे महदें। देवी की जय को देखकर देवगण स्तुतियों के द्वारा सर्वजगत् की आधारभूता, घोरमुसी एवं सुरूपा, नारायणी, कात्यायनी देवी की स्तुति करने लगे। (५१)
शिर के पादमूल में बैठी हुई देवों और सिद्धों द्वारा सस्तूयमान दुर्गा ने कहा कि में अमरों के लिये पुन आविर्भूत होऊँगी। ऐसा यहने के उपरान्त यह दुर्गा अन्तर्धान हो गई। (५२)
२२
पुलस्त्य ने कहा "६ मुने! मुनिये, में लोरहित की कामना से शुम्भामुर के यघहेतु हुई इनकी पुन उत्पत्तिका वर्णन करता हूँ।" (२)
शङ्कर ने हिमवान् की जिस तपोधना उमा नामक पुत्री से विवाह किया था उन्हीं के कोश से वह कौशिकी उत्पन्न हुई। (३)
उत्पन्न होने के उपरान्त भूतगणों के साथ पुन विन्ध्यपर्वत पर जाकर श्रेष्ठ आयुधों से वे शुम्भ और निशुम्भ का वध करेंगी। (४)
नारद ने कहा "हे ब्रह्मन् । आपने यह कहा था कि दक्षपुत्री सती मर गई वे पुन (कैसे) हिमवान् की पुत्री हुई यह मुझसे कहिये।
पार्वती के कोश से जिस प्रकार कौशिकी उत्पन्न हुई, तथा उन्होंने शुम्भ और निशुम्भ नामक महान असुरों का जिस प्रकार वध किया तथा ये शुम्भ और निशुम्भ नामक प्रसिद्ध वीर किसके पुत्र थे-इन सभी को विस्तार पूर्वक ठीक ठीक बतलाइये। (६-७)
पुलस्त्य ने कहा-हे मुने मैं आपसे पार्वती की इस उत्पत्ति का वर्णन करता हूँ। आप सावधान होकर स्कन्द की शाश्वत उत्पत्ति को सुने । (८)
सती के नष्ट हो जाने पर ब्रह्मचारिखत मे स्थित तथा आश्रयहीन रुद्र तप करने लगे। (६)
दैत्यों के दर्प का नाश करने वाले वे देवताओं के
सेनापति थे। अब उन्होंने शिव (मंगल) स्वरूप धारण कर सेनापतित्व का परित्याग कर दिया। (१०)
तदुपरान्त सेनापति शम्भु से निराकृत (परित्यक्त) देवों
को दानवेन्द्र महिष ने बलपूर्वक आक्रमण कर पराजित कर दिया। (११)
तदनन्तर (वे देवगण) सुरस्वामी महाहंस (परमात्मा) चक्रगदाधर के दर्शनार्थं श्वेतद्वीप मे गये एवं हरि के शरणापन्न हुये। (१२)
तदनन्तर उन इन्द्रादि देवों को आया हुआ देखकर पुरुषोत्तम ने हंसकर मेघ के समान गम्भीर स्वर में कहा- (१३)
क्या आप सभी लोग असुराधिप दुरात्मा महिप से पराजित हो गये हैं जिससे इस प्रकार समवेत होकर मेरे पास आये है। (१४)
हे सुरोत्तमो | आप लोगों के हितार्थ मैं जो कहता उसे करें जिसरा आश्रय करने से आपकी विजय होगी।
हे देवगण | जो ये दिव्य पितर 'अग्निष्वात्त' इस नाम से प्रसिद्ध है उनकी मेना नामक एक मानसी कन्या है। (१६)
हे देववृन्द । अत्यन्त प्रद्धा से महातिथि (अमावास्या) मे सती मेना की आराधना कर उससे हिमालय (की पत्नी बनने) के निमित्त प्रार्थना कीजिये । (१७)
उन्हीं (मना) से रूपवती यह तपस्विनी उत्पन्न होगी जिसने दक्षकोप से अपने प्रिय जीवन को मल के सदृश त्याग दिया था। (१८)
वह शार से स्वतेज के अशस्वरूप जिस पुन को उत्पन्न । करेगी यह दैत्येन्द्र महिष को उसके अनुचरों के साथ मारेगा।
अव आप लोग महाफळपद, पवित्र कुरुक्षेत्र में जाइये। और यहाँ पृयूदक तीर्थ में अन्यय पितरों पा पूजन (२०)
यदि आप सभी लोग अपने शत्रु का परामव घाइते है तो महातिथि के दिन परम पवित्र तीर्थ में इस प्रकार का कार्य करें। (२१)
पुलस्त्य ने कहा-बासुदेव के ऐसा कहने पर शमादि देवों ने हाय जोदकर परमेश्वर से पूछा। (२२)
देवताओं ने कहा-“यह कुरुक्षेत्र कौन है जहाँ पवित्र पृथूदक तीर्थ है ? आप हमलोगों को उस वीर्य की उत्पत्ति
बतायें। (२३)
"अतिपवित्र कौन तिथि तिथियों में उत्तम कही गई है जिसमें हम प्रयल पूर्वक दिव्य पितरों की पूजा करें।" (२४)
तदुपरान्त कैटभार्दन मुरारि ने देवताओं के कहने पर उनसे कुरुक्षेत्र को पवित्र उत्पत्ति और उस तिथि का वर्णन किया। (२५)
श्रीभगवान् ने कहा-कृत युग के आदि में वृक्ष नामक एक महायलवान राजा सोमवश में उत्पन्न हुआ। ऋक्ष से सवरण की उत्पत्ति हुई। (२६)
पिता ने उसे बाल्यकाल में ही राज्याभिषिक्त कर दिया। यह माल्यावस्था में भी सदा धर्म निरत एवं मेरा भक्त था। (२७)
उदारचेता घरुणपुत्र वसिष्ठ उसके पुरोहित थे। उन्होंने ससे अनों सहित वेदों को पदाया। (२८)
तदनन्तर अनभ्याय होने पर तपोनिधि पसिष्ठ को समी कार्य सौंपकर यह राजपुत्र वन में गया। (२६)
तदनन्तर मृगयासक्त होकर यह एघकी वैधार नामक निर्जन घन में पहुँचा और फिर उन्मादप्रस्त हो गया । (३०)
तदुपरान्त सर्वऋतुओं के फुसुमों वाले वन में कौतुका- विष्ट होकर सुगन्धों से अतृप्त होने के कारण चारों ओर विचरण करने लगा। (३१)
उसने फुल्ल कोकनद, कहलार, पद्म, कुमुद, कमल एव इन्दीवरों से आवृत धन को देखा। (३२)
वहाँ अप्सराय एव देव कन्यायें सतत क्रीडा कर रही थीं। सवरण ने उनके मध्य एक अत्यन्त सुन्दरी कन्या को (३३)
देखते ही वह राजा कामवाणों से पीडित हो गया और बह कन्या भी उसे देखते ही कामबाण से आतुर हो गई। (३४)
काम के बाणों से पीडित वे दोनों मूच्छित हो गये। राजा का आसन विचलित हो गया और वह घोड़े से पृथ्वी पर गिर पड़ा। (३५)
इच्छानुसार रूप धारण करने वाले महात्मा गन्धर्व लोग उसके पास जाकर जल से सिञ्चन करने लगे और वह क्षणमात्र में सचेत हो गया। (३६)
अप्सरायें उसे भी उठाकर उसके पिता के गृह में ले गई एव उन्होंने उसे मधुर वचन रूपी जल से आश्वासित (३७)
वह (राजा) भी घोडे परआरूढ होकर श्रेष्ठ प्रतिष्ठान पुर को इस प्रकार चला गया जैसे कामचारी देवता मेरु-शिखर पर (३८)
ऋक्ष-चनय सवरण ने जब से नेत्रों द्वारा देवकन्या तपती को पर्वत पर देखा, तब से वह दिन में न तो भोजन करता था और न रात्रि मे सोता था। (३६)
तदनन्तर सवज्ञ, अव्यग्र,तपोनिधि एव महायोगी वरुण- पुत्र वसिष्ठ उस वीर राजाको तपती के कारण सन्तप्त जान कर आकाश मे ऊपर उठे एव सूर्य मण्डल मे प्रवेश कर रथ पर बैठे हुये सूर्य देव को देखा। (४०-४१)
द्विजोत्तम वसिष्ठ ने सूर्यदेव को देख कर प्रणाम किया एवं सूर्य द्वारा प्रविप्रणाम किये जाने के उपरान्त रथ में प्रवेश किया। (४२)
भास्कर के समीप स्थित प्रज्वलित जटाकलाप युक्त वरण- पुत्र द्वितीय भास्कर के सदृश सुशोभित हुये। (४३)
तदनन्तर भास्कर द्वारा अर्यादि से सम्पूजित होने के पश्चान् आगमन का कारण पूछे जाने पर तपोधन ने दिवाकर (४४)
"हे महायुतिमान् देवेश ! मैं संवरण के लिए आप से
कन्या को याचना करने आया हूँ। उसे आप प्रदान करें।
हे देवगण! तदनन्तर भास्कर ने गृहागत द्विजश्रेष्ठ वसिष्ठ को राजा संवरण के लिये तपती नामक यह कन्या समर्पित कर दी। (४६)
तदुपरान्त सूर्यपुत्री को लेकर पसिष्ठ अपने पवित्र आश्रम में आये । उस कन्या ने भी उस राजपुत्र का स्मरण पर वसिष्ठ से हाथ जोड़कर कहा । (४७)
तपती ने कहा-हे ब्रह्मन् ! खेयुक्त होकर परिचारिका अप्सराओं के साथ मैंने वन मे देवपुत्र तुल्य जिस राजपुत्र को देसा था उसको में लक्षणों से जानती हूँ। (४८)
उसके दोनों शुभ चरण धम, गदा एवं असि के चिन्हों से युक्त है, उसकी जड्वायें तथा ऊरु हाथी के शुण्ड सदृश हैं, तथा उसकी कटि सिंह की कटि के समान है तथा त्रिवली
निरद्ध उसका मध्य भाग अत्यन्त कृश (४६)
उसकी प्रीवा शङ्ख के सदृश है, दोनों भुजायें मोटी, कठोर एवं दीर्घ है, दानों करतल पद्मदल से चिहित है तथा उसका मस्तक छत्र सदृश सुशोभित है। (५०)
उसके केश नीले तथा घुघराले हैं, दोनों कर्ण मांसल है, नासिका सुडौल है, उसके हाँथों ए पैरों की अँगुलियाँ सुन्दर पर्व वाली एव दीर्घ है तथा उसके दांत शुभ्र हैं। (५१)
वह महावीर्यवान् राजपुन छ स्थानों से उन्नत, तीन स्थानों से गभीर और तीन स्थानों से लम्बा पाँच स्थानों से बाल, चार स्थानों से काला और तीन स्थानों से नन्न है। (५२)
वह दो स्थानों से शुक्ल तथा चार स्थानों से सुगन्धित है । उसके दस स्थानों पर कमल दिखलाई पड़ते हैं। हे
१. रामचन्द्रभट्ट कृत वामनपुरम को संस्कृत टीका के अनुसार ५२खें तथा ५५वें श्लोक के पूवार्थ का मर्थ इस प्रकार है-सलाट, स्कन्ध, गण्ड, पोवा, कटि तथा कल्यै छ धैग उनत है, नाभि, मध्य तया बनु ये तीन भंग गम्मोर है, दोनों भुजाये सवा मण्डकोप ये सीन धंग प्रलम्ब हैं। दोनों नेत्र-प्रान्त, अपर, हस्तन्य, पारस्य तया नस ये पांच रत है, केश, पदम मोर कनोनिरा ये पार अंग कृष्ण है, माय, नेत्रप्रान्तप, तया कर्ग:स नम्र हैं, दन्त दया नेत्र दो अंग शुक्ल वर्ग के हैं, केश, मुख तथा गाय ये चार बंग सुगन्धित है।
भगवन् । मैंने पृथ्वी पर उस राजपुत्र को विचारपूर्वक पहले ही पति रूप से वरण किया है। (५३)
हे नाथ । गुणोपपन्न तथा अभीष्ट उस तपस्यो के निमित्त मुझे प्रदान करें।सन्तों का यह कहना है कि अन्य की कामना करने वाली स्त्री को किसी दूसरे को नहीं देना चाहिये । हे विभो । मुझे क्षमा करें। (५४)
देव देव ने कहा-तब सूय-पुत्री के ऐसा कहने पर ऋषि ध्यानमग्न हो गये और सूर्य पुत्री को उस कुमार में आसक्त जानकर प्रसन्नता पूर्वक यह वचन कहे। (५२)
हे पुनि । जिसको तुम आज कामना कर रही हो उसी राजपुत्र को तुमने पहले देखा था। यही सवरण नामक ऋक्ष-पुत्र मेरे आश्रम मे आ रहा है। (५६)
तदनम्तर वह राजकुमार ब्राझणश्रेष्ठ वसिष्ठ के आश्रम मे आया । उस नरेन्द्र ने वसिष्ठ को देखकर शिर झुकाकर प्रणाम किया और बैठने पर तपती को देसा। (५७) कमल के सदृश विशाल नेनोंवाली उसो देखकर उसने सोचा कि इसे मैंने पहले भी देखा है। उसने पूछा है द्विजवर। यह ललना कौन है तब घरुणपुत्र ने राजेन्द्र (सवरण) से कहा- (५८)
हे नरेन्द्र । पृथ्वी में तपती नाम से प्रसिद्ध यह सूर्य की पुत्री है । तुम्हारे लिये मेरे माँगने पर दिवाकर ने इसे मुये दे दिया और मैं आश्रम मे लाया हूँ। (५९)
"अत' हे नरेन्द्र । उठो एव विधिवत् तपती देवी का पाणिग्रहण करो। ऐसा कहे जाने पर अतिर्षित नृपति ने तपती का विधिवत् पाणिग्रहण किया । (६०)
वह सूर्य-तनया (तपती) इन्द्र तुल्य प्रभावशाली उस मनोहर पति को पाकर उत्तम महलों में इस प्रकार रमण करने लगी जैसे स्वर्ग में महेन्द्र को पाकर दैत्यकन्या (पौलोमी) विहार करती है। (६१)