हरललित(शिव की लीलाएँ)- वर्षावर्णन तथा शङ्कर के जीमूतकेतु होने का कारण

नारायण, नरों में श्रेष्ठ नर, देवी सरस्वती और व्यास  को नमस्कार करने के अनन्तर जय(पुराणादि) वो पड़े।

जिन्होंने घलि से त्रैलोक्य (स्वर्ग, मर्त्य और पाताल) के राज्य को छीन कर इन्द्र को देदिया था, छल से वामनरूप धारण करने वाले उन श्रीधर विष्णु को नमस्कार है। (२)

विद्वानों मे श्रेष्ठ महर्षि पुलस्त्य आश्रम में बैठे थे। देवर्षि नारद ने उनसे वामन से सम्बद्ध पुराण की कथा

पूड़ी- (२)

हे ब्रह्मन् , सामर्थ्यशाली भगवान विष्णु ने कैसे पूर्व काल में घामन-शरीर ग्रहण किया था, इसे आप मुझ प्रश्न कर्ता को बताइये। (३)

दैत्यों में श्रेष्ठ प्रहलाद, वैष्णव होकर भी देवताओं के साथ संग्राम में क्यों प्रवृत्त हुए थे, इस विषय में मुझे बड़ा सदेह है। (४)

हे द्विजश्रेष्ठ, ऐसा सुनने में आता है कि प्रजापति दक्ष की परम सुन्दरीक्ग्या सती शर की प्रिय परती हुई थीं। (५)

वह सुन्दर मुखवाली (सती) क्यों अपने शरीर को छोड़

कर पर्वतराज महात्मा हिमाचल के घर में उत्पन्न हुई । (६)

और पुन वह कश्याणी देवदेव (महादेव) की पत्नी बनी। मेरे विचार से आप सर्वज्ञ है, अत इस सशय को आप दूर करें। (७)

हे सत्पुरुषों मे श्रेष्ठ, हे द्विज, तीर्थों तथा दानों की महिमा तथा विविध वनों की अनुष्टान विधि भी मुझे यताइये। (८)

नारद के द्वारा इस प्रकार कहे जाने पर मुनियों में मुख्य तथा वक्ताओं में श्रेष्ठ पुलस्त्य, तपोधन नारद से कहने लगे- (९)

पुलस्त्य ने कहा-मैं आदि से प्रारम्भ करके प्रमश सम्पूर्ण वामन पुराण का वर्णन करूँगा । हे मुनिश्रेष्ठ, आप ध्यान लाकर सुनिये। (१०)

प्राचीन समय में देवी हैमवती (सती) ने प्रीष्म ऋतु का आगमन देसकर मन्दर पत पर बैठे हुए महेश्वर से यह वचन कहा (११)

हे देवेश, प्रीष्म ऋतु का आरम्भ हो गया है किन्तु आपका कोई घर नहीं है जहाँ रहते हुए हम दोनों प्रीष्म के वायु प्रवाह और ताप को बिता सकें। (१२)

भवानी के ऐसा कहने पर शकर ने कहा- 'हे शुभे, हे सुन्दर दाँतों वाली, मैं गृहहीन और सदा वन मे विचरण करने वारा हूँ। (१३)

हे नारद, शकर के इस प्रकार कहने पर उन सती ने श्कर के साथ वृक्षों की छाया मे प्रीष्मकाल बिताया। (१४)

ग्रीष्म ऋतु के अन्त में अद्भुत वर्षाऋतु का आगमन हुआ जो अत्यधिक राग को बढाने वाला था। इससे लोगों का आना जाना रुक गया तथा मेघों के द्वारा आच्छन्न हो जाने से दिशायें अन्धकारमय हो गई। (१५)

उस यवाल को उपस्थित देखकर दक्ष पुत्री सती ने प्रेमपूर्वक महादेव से यह बात कही-(१६)

"हे महेश्वर, हृदयविदीर्णकारी वायु वेग से चल रहे है, ये मेघ गर्जन कर रहे हैं, नील मेघ महली मे बिजलियाँ चमक रही है और मोर केका शब्द कर रहे हैं।

गगनमडल से छूटी हुई जलधारायें गिर रही है, बगुले और सारस मेघों का अनुगमन कर रहे है । प्रबल वायु द्वारा आहत कदम्ब सर्ज, अर्जुन तथा केतकी के वृक्ष पुष्प गिरा रहे हैं। (१८)

मेघ का गम्भीर गर्जन सुनकर हंस तुरन्त जलाशयों को छोड़कर चले जा रहे है, जिस प्रकार योगिजन अपने सब प्रकार से समृद्ध घर को भी सर्वथा छोड देते हैं । (१६)

हे शम्भो, पन में मृगों के ये झुण्ड आनन्दित होकर इतस्तत दौड रहे हैं। और हे देव, देखिये-काले-काले मेघों मे विद्युत् भलीभाँति चमक रही हैं। मानो जल की वृद्धि वो देखकर शूरगण तरण वृक्षों पर विचरण कररहे हैं।(२०)

नदियाँ एकाएक वेग से प्रवाहित हो रही है। हे चन्द्रशेखर । इसमें क्या आश्चर्य है कि चरित्रहीन व्यक्ति को प्राप्त कर स्त्री दु शील हो जाती है। (२१)

नीलमेघों के द्वारा आकाश आच्छन्न हो गया है, पुष्पों के द्वारा सर्ज, मुकुलों के द्वारा कदम्य, फलों के द्वारा बिल्व वृक्ष, जल के द्वारा नदियाँ, तथा कमलों से युक्त पत्रों के

द्वारा बड़े-बड़े सरोवर आच्छन्न हो गए है। (२२)

हे शंकर, इसीलिए मैं कहती हूँ कि ऐसे दु सह, अद्भुत तथा भयकर समय में आप इस महान् तथा उत्तम पर्वत पर गृहनिर्माण कीजिए, हे शभो, जिससे मैं निश्चिन्त हो जाऊँ। (२३)

सती के इन मधुर वाक्यों को सुनकर त्रिनेत्र शकर ने क्हा-'हे प्रिये, गृह निर्माण के लिये मेरे पास धन नहीं मैं व्याघ्र का चमं पहनता हूँ। (२४)

हे शुभे, सर्पराज मेरा जनेऊ है। एक और दिल नामक दो सर्प मेरे दोनों कानों में है। क्बल और धनजय नामक दो सर्प मेरी दोनों बाहों के बाजूबन्द है। (२५)

मेरे दाहिने हाथ में अश्वतर नाग और बाएँ हाथ में तक्षक नाग क्गन बने है। मेरे कटिप्रदेश में नीलाजन के समान वर्णवाला नील नामक सर्प अवस्थित होकर सुशोभित हो रहा है। (२६)

पुलस्त्य ने कहा महादेव के इस प्रकार कठोर तथा ओजस्यी एव सत्य होने पर भी असत्य प्रतीत हो रहे वचन को सुनकर सती अत्यन्त भयभीत हो गई और स्वामी के निवासकष्ट के कारण क्रोध और लज्जा से गरम साँस छोड- कर भूमि की ओर देखती हुई कहने लगी- (२७)

देवी ने कहा-'हे देवदेवेश। वृक्ष के मे दुख पूर्वक रहकर मेरा किस प्रकार वर्षाकाल बीतेगा ? अत में (गृह निर्माण के लिये) कहती हूँ। (२८)

शार ने यहा-हे देवि, मेव मडली के ऊपर शरीर स्थित कर तुम वर्षाऋतु विता सकोगी, जिससे वृष्टि की जलधारा तुम्हारे शरीर पर नहीं गिरेगी।' (२९)

पुरस्त्य ने कहा-तदनन्तर महादेव दक्ष कन्या सती के साथ उस उन्नत धनखड के ऊपर चढकर बैठ गये । अत तब से उनका नाम स्वर्ग में 'जीमूतकेतु' ऐसा विख्यात  हुआ। (३०)