कूर्म महा पुराण
30 अध्याय
सूतजी बोले-शिष्योंसे घिरे हुए बुद्धिमान् वे गुरु द्वैपायन मुनि मुक्ति प्रदान करनेवाले विशाल ओङ्कार लिङ्ग की संनिधिमें गये। शिष्योंके साथ महामुनिने वहाँ महादेवको भलीभाँति पूजा करके पवित्र आत्मावाले मुनियोंको उस ओङ्कार लिङ्गका माहात्म्य बताया ॥ १-२॥
ओङ्कार नामवाला यह लिङ्ग पवित्र एवं सुन्दर है, इसके स्मरणमात्रसे सभी पापोंसे मुक्ति मिल जाती है। वाराणसीमें विद्वानोंके द्वारा मुक्ति प्रदान करनेवाले इस अतिश्रेष्ठ ज्ञानरूप उत्तम पञ्चायतनकी नित्य पूजा जाती है। यहाँ प्राणियोंको मोक्ष देनेवाले साक्षात् महादेव भगवान् रुद्र पञ्चायतन-शरीर धारणकर रमण करते रहते हैं॥३-५॥
जो वह पाशुपत ज्ञान 'पञ्चार्थ' शब्दसे कहा जाता है, वही ज्ञान इस पवित्र लिङ्गके रूपमें ओङ्कार में अवस्थित है। अतीता शान्ति, शान्ति, उत्कृष्ट कलावाली विद्या, प्रतिष्ठा और निवृत्ति- इन्हीं पाँच अर्थों के लिये इनके प्रतिनिधि-रूपमें महादेवका (ओङ्कार) लिङ्ग प्रतिष्ठित है। ब्रह्मा आदि पाँच देवोंका भी नित्य आश्रयरूप यही ओङ्कारबोधक लिङ्ग पञ्चायतन कहलाता है। अविनाशी पञ्चायतनरूप ईश्वरीय लिङ्गका स्मरण करना चाहिये, ऐसा करनेसे मनुष्य देहान्त होने पर आनन्दस्वरूप परम ज्योतिमें प्रवेश करता है। पूर्वकाल में देवर्षियों, ब्रह्मर्षियों तथा सिद्धोंने यहींपर भगवान् ईशान की उपासना कर परमपद प्राप्त किया था। विप्रेन्द्रो! मत्स्योदरी के किनारे गोचर्म के बराबर गुह्यतम शुभ पुण्य स्थान है, वही ओङ्कारेश्वरका उत्तम क्षेत्र है॥६-११॥
द्विजोत्तमो! कृत्तिवासेश्वर, श्रेष्ठ मध्यमेश्वर, विश्वेश्वर, ओङ्कारेश्वर तथा कपर्दीश्वर-ये वाराणसीके गुह्य लिङ्ग हैं, बिना शंकरकी कृपाके कोई इन्हें यहाँ जान नहीं सकता। ऐसा कहकर पराशरके पुत्र महामुनि कृष्णद्वैपायन शूलधारी महादेवके कृत्तिवासेश्वर नामक लिङ्गका दर्शन करने गये॥१२-१४॥
ब्रह्मज्ञानियोंमें श्रेष्ठ भगवान् व्यासने शिष्यों के साथ लिङ्गका पूजनकर शिष्योंको कृत्तिवासेश्वरका माहात्म्य बतलाया ॥१५॥
प्राचीन कालमें एक दैत्य हाथीका रूप धारणकर यहाँ शंकरके समीप नित्य उपासना करनेवाले ब्राह्मणों को मारनेके लिये आया। द्विजश्रेष्ठो! उन भक्तोंकी रक्षा के लिये इस लिङ्गसे भक्तवत्सल महादेव त्रिलोचन प्रकट हुए। हाथीकी आकृतिवाले उस दैत्यको अवज्ञापूर्वक शूलसे मारकर शंकरने उसके चर्मका वस्त्र धारण किया। उसी समयसे वे कृत्तिवासेश्वर हो गये ॥१६-१८॥
श्रेष्ठ मुनियो! यहाँ मुनियोंने परम सिद्धि प्राप्त की और उसी शरीरसे परम पद अर्थात् मोक्ष भी प्राप्त किया। विद्या, विद्येश्वर, रुद्र एवं शिव नामसे कहे जानेवाले कृत्तिवासेश्वर लिङ्गको सभी देवता नित्य आवृतकर स्थित रहते हैं। घोर कलियुग और अधार्मिक लोगों की बहुलताको समझकर जो लोग कृत्तिवासेश्वरका परित्याग नहीं करते वे नि:संदेह कृतार्थ हो जाते हैं। हजारों जन्मान्तरों में भी दूसरे स्थानपर मोक्ष प्राप्त होता हो अथवा नहीं, किंतु कृत्तिवास-क्षेत्रमें एक जन्ममें ही मोक्ष प्राप्त हो जाता है ॥ १९-२२ ॥
लोगोंका कहना है कि सभी सिद्धोंका आश्रयरूप यह स्थान देवाधिदेव महादेव शम्भुके द्वारा सुरक्षित है। प्रत्येक युगमें वेदमें पारंगत इन्द्रियनिग्रही ब्राह्मण यहाँ महादेवकी उपासना करते हैं और शतरुद्रियका जप करते हैं। हृदयमें सर्वान्तरात्मा स्थाणुदेव शिवका ध्यान करते हुए कृत्तिवासा त्र्यम्बक देव (त्रिलोचन महादेव) की निरन्तर स्तुति करते हैं ।। २३-२५ ॥
विप्रो! सिद्धजन यह गीत गाते हैं कि जो लोग वाराणसी में निवास करते हैं और कृत्तिवासा भगवान् शिवकी शरण ग्रहण करते हैं, उनकी एक ही जन्म में मुक्ति हो जाती है। इस लोकमें संसारको अभीष्ट अत्यन्त दुर्लभ विप्रकुलमें जन्म प्राप्तकर संयमी लोग ध्यान में समाधिस्थ होकर रुद्रका जप करते हैं और चित्त में महेश्वरका ध्यान करते रहते हैं ॥ २६-२७॥
वाराणसीमें निवास करनेवाले श्रेष्ठ मुनिजन प्रभु शंकर की आराधना करते हैं, फलकी आकांक्षा किये बिना यज्ञोंद्वारा (उनका) यजन करते हैं, रुद्र-रूप में उनकी स्तुति करते हैं और शम्भु-रूपमें उन्हें प्रणाम करते हैं ॥ २८॥
विशुद्ध योगके आश्रयरूप भवको नमस्कार है, मैं स्थाणु पुराण गिरिशकी शरण ग्रहण करता हूँ, हृदय में अवस्थित रुद्रका स्मरण करता हूँ और महादेव को अनेक रूपोंमें स्थित मानता हूँ॥२९॥
Summary of chapter 30 of the Kūrma Mahā Purana is as follows:
Vyāsadeva continues his dialogue with Arjuna, revealing that despite the rampant moral decay in Kaliyuga, it possesses one supreme spiritual advantage. In Kṛtayuga, spiritual liberation required centuries of arduous Tapas, in Tretāyuga elaborate Yajñas, and in Dvāparayuga detailed Pūjā; but in Kaliyuga, simple, sincere chanting of the divine names of Nārāyaṇa and Mahādeva, combined with pure devotion and truthfulness, yields instant spiritual merit and liberation. Vyāsa urges spiritual seekers in Kaliyuga to take refuge in Hari-Hara worship and righteous living to easily overcome the illusions of Māyā.