सौति कहते हैं-
शौनक ! देवर्षि नारदने नारायण ऋषिके आश्चर्यमय आश्रमको देखा, जो बेरके वनोंसे सुशोभित था। नाना प्रकारके वृक्षों और फलोंसे भरे हुए उस आश्रममें कोयलकी मीठी कूक मुखरित हो रही थी। बड़े-बड़े शरभों, सिंहों और व्याघ्रसमुदायोंसे घिरे होनेपर भी उस आश्रममें ऋषिराज नारायणके प्रभावसे हिंसा और भयका कहीं नाम नहीं था। वह विशाल वन जनसाधारणके लिये अगम्य और स्वर्गसे भी अधिक मनोहर था। वहाँ नारदजीने देखा — ऋषिप्रवर नारायण मुनियोंकी सभामें रत्नमय सिंहासनपर विराजमान हैं। उनका रूप बड़ा मनोहर है और वे योगियोंके गुरु हैं। श्रीकृष्णस्वरूप परमेश्वर परब्रह्मका जप करते हुए नारायण मुनिका दर्शन करके ब्रह्मपुत्र नारदने उन्हें प्रणाम किया। उन्हें आया देख नारायणने सहसा उठकर हृदयसे लगा लिया और उत्तम आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही स्नेहपूर्वक कुशल- समाचार पूछा और आतिथ्यसत्कार किया। फिर नारदजीको भी उन्होंने रमणीय रत्नमय सिंहासनपर बिठाया। उस रमणीय आसनपर बैठकर नारदजीने रास्तेकी थकावट दूर की और उन ऋषिश्रेष्ठ सनातन भगवान् नारायणसे, साथ ही उन सब परम दुर्लभ मुनियोंसे भी पूछा, जो पिताके स्थानमें वेदाध्ययन करके वहाँ विराजमान थे।
नारदजी बोले-
प्रभो! योगीश्वर शंकर से ज्ञान और मन्त्रका उपदेश पाकर भी मेरा मन तृप्त नहीं हो रहा है; क्योंकि यह बड़ा चञ्चल है और इसे रोकना अत्यन्त कठिन है। मेरे मनमें प्रभुकी कुछ ऐसी प्रेरणा हुई, जिससे मैंने आपके चरणारविन्दोंका दर्शन किया। इस समय मैं आपसे कुछ विशेष ऐसा ज्ञान प्राप्त करना चाहता हूँ, जिसमें श्रीकृष्णके गुणोंका वर्णन हो, जो कि जन्म, मृत्यु और जराका नाश करनेवाला है। भगवन् !ब्रह्मा, विष्णु और शिव आदि देवता, देवराज इन्द्र, मुनि और विद्वान् मनु किसका चिन्तन करते हैं?सृष्टिका प्रादुर्भाव किससे होता है अथवा उसका लय कहाँ होता है? समस्त कारणोंके भी कारणभूत सर्वेश्वर विष्णु कौन हैं ? जगत्पते! उन ईश्वरका रूप अथवा कर्म क्या है ? इन सब बातोंपर मन-ही-मन विचार करके आप बतानेकी कृपा करें। नारदजीका यह वचन सुनकर भगवान् नारायण ऋषि हँसे। फिर उन्होंने त्रिभुवनपावी पुण्यकथाको कहना आरम्भ किया। (अध्याय २९)
Summary of chapter 28 of the Brahma Vaivarta Mahā Purana - Brahma Khaṇḍa is as follows:
In this sublime theological discourse, Lord Śiva unveiled to Maharshi Nārada the ultimate structure of cosmic and transcendent realities, clarifying the distinct levels of spiritual realization. He described the impersonal effulgence known as Brahman as the glowing outer radiance emanating from the Supreme Lord's body, which is realized by abstract philosophers and ascetics. He then described the magnificent Vaikuṇṭha planets where Lord Śrī Nārāyaṇa reigns in majestic opulence, before revealing that the highest, most confidential, and supreme destination of all is Goloka Vrindāvana, where Lord Śrī Kṛshṇa eternally enjoys intimate pastimes of unexcelled divine love with Goddess Śrī Rādhā.